पत्नी-बच्चों के सामने से युवक को उठा ले गया बाघ -एक महीने में दूसरा शिकार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
रामनगर/नैनीताल। क्षेत्र में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रामनगर-मोहन मार्ग पर कुमेरिया के पास एक दर्दनाक घटना में बाघ ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। मृतक की पहचान महिपाल सिंह महरा निवासी बौरड़ा तोक, तड़म ग्राम (सल्ट क्षेत्र) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाघ ने उन्हें उस समय हमला कर उठा लिया जब वे अपने परिवार के साथ घर से कुछ ही दूरी पर मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त उनकी पत्नी और बच्चे भी मौके पर ही मौजूद थे, जिससे परिवार के सामने ही यह भयावह मंजर घटित हुआ। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पिछले एक महीने में बाघ द्वारा किया गया दूसरा हमला है, जिससे साफ है कि क्षेत्र में बाघ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विभाग ने हाल ही में गुलदार को पकड़कर औपचारिकता पूरी कर ली, जबकि असली खतरा बाघ से बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हमलावर बाघ को जल्द से जल्द पकड़कर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश है और सरकार को अब मानव जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि एक ओर बाघों को संरक्षण दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी बढ़ती संख्या अब आबादी वाले क्षेत्रों के लिए खतरा बनती जा रही है।
लोगों ने मांग की है कि बाघों की संख्या पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा