ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन -छात्रों ने पेश किए इनोवेटिव बिजनेस आइडिया
हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी के मार्केटिंग क्लब की ओर से ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने नवाचारपूर्ण बिजनेस आइडिया और उद्यमशीलता के विजन को निर्णायकों के सामने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में छात्रों ने यह संदेश दिया कि उद्यमिता केवल नए विचार तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे वास्तविकता में बदलने का साहस और प्रयास भी जरूरी है।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह को विजेता घोषित किया गया। ‘V2’ की वैशाली तिवारी और विनीत फुलारा प्रथम उपविजेता रहे, जबकि ‘गेम चेंजर्स’ के हरमनदीप सिंह और अपूर्व कमल ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया।
इसके अलावा ‘अरोमा तत्व’ के आशीष बंसल और सोमिल तिवारी को ‘शार्क्स चॉइस’ का खिताब दिया गया। वहीं ‘टीम बिज़नोवा’ की प्राची जोशी और मुस्कान ने ‘गेम चेंजर्स’ का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी निर्णायकों और प्रतिभागियों का उनके योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पशु आहार दर वृद्धि आदेश स्थगित -55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की धूम
उत्तराखंड : टांडा चौकी के पास दर्दनाक हादसा -पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत