किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू का वार्षिक अधिवेशन संपन्न -24.92 करोड़ का बजट पारित

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के 47वें वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि विधायक लालकुआं डा. मोहन सिंह बिष्ट ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की मेहनत से ही कृषि क्षेत्र मजबूत होता है और गांवों की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो इसका सीधा लाभ पूरे क्षेत्र के विकास को मिलेगा।

डा. सिंह बिष्ट ने कहा कि सहकारिता व्यवस्था किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को कृषि एवं उससे जुड़े कार्यों के लिए ऋण, बैंकिंग सुविधाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होती हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोतीनगर प्राथमिक पाठशाला में वृहद पौधारोपण अभियान -पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मोटाहल्दू स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल ने की। बैठक में समिति के वित्तीय कामकाज, किसानों और सदस्यों के हितों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अधिवेशन में समिति के लिए 24.92 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। समिति की आगामी गतिविधियों और सदस्य हितों को ध्यान में रखते हुए बजट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पशुपालन, महिला समूह, भवन मरम्मत एवं कुटीर उद्योग जैसे कार्यों के लिए 1.60 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण वितरण किए जाने की जानकारी दी गई। अधिवेशन में समिति के वर्ष के लाभ से सदस्यों को 8 प्रतिशत लाभांश देने की भी घोषणा की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पति की पिटाई के बाद पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ -बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव विशेष आम सभा में रखा गया, जिसमें नई समिति के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारा नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव पर विधायक डा. बिष्टï समेत सदस्यों ने चर्चा के बाद अपनी सहमति व्यक्त की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक से 50 हजार की लूट

अधिवेशन के दौरान बैंक अधिकारियों ने समिति परिसर में माइक्रो एटीएम का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के लेखाकार प्रकाश जोशी एवं प्रबंध निदेशक विपिन भट्ट ने किया। अधिवेशन में समिति के संचालक मंडल, विभागीय एवं बैंक अधिकारियों के साथ समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी, पूर्व प्रधान विपिन चंद्र जोशी, प्रधान किशनपुर सकुलिया पुष्पा जोशी, इफको के क्षेत्र अधिकारी दीपक आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश कबडाल, हरीश भट्ट, विक्की पाठक सहित तमाम जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119