बाड़ेछीना-अल्मोड़ा मार्ग पर फिर दर्दनाक हादसा -स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना–अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर सील (बाड़ेछीना) के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक अनियंत्रित होकर ट्रक के टायर की चपेट में आ गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को दो ट्रक एक साथ बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक स्कूटी सवार युवक ने ट्रकों से आगे निकलने के लिए पास लेने का प्रयास किया। सील के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से स्कूटी फिसल गई और युवक सीधे ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

पुलिस युवक के पास मिले दस्तावेजों और स्कूटी के नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं, ट्रक को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119