हल्द्वानी के मंगलपड़ाव में मोबाइल चोरों का आतंक -खरीददारी करने आई दो महिलाओं के फोन उड़ाए
हल्द्वानी। शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्र मंगलपड़ाव में मोबाइल चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शुक्रवार शाम खरीदारी करने आई दो महिलाओं के मोबाइल फोन अज्ञात चोरों ने पार कर दिए। घटना के बाद महिलाओं ने सब्जी मंडी और आसपास की दुकानों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार बिठौरिया ऊंचापुल निवासी दीक्षा और सावित्री कॉलोनी, कालाढूंगी रोड निवासी दुर्गा भोसले बाजार में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान मंगलपड़ाव के पास उनके मोबाइल फोन चोरी हो गए। मोबाइल गायब होने का पता चलते ही महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने तत्काल फोन की खोजबीन शुरू की, लेकिन चोर हाथ नहीं आए।
पीड़ित महिलाओं ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान