किच्छा में 91 जिंदा कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार लोग गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने वन्यजीव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 91 जिंदा कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कछुओं को उत्तर प्रदेश के एटा जिले से लाकर रुद्रपुर में बेचने की तैयारी में थे।


शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे एसआई दिनेश चंद्र भट्ट पुलिस टीम के साथ ग्राम सुतईया की ओर गश्त पर थे। सुतईया तिराहे पर सड़क किनारे दो महिलाएं और दो पुरुष पिट्ठू बैग लिए खड़े दिखाई दिए। पुलिस वाहन देखते ही उनके हाव-भाव संदिग्ध हो गए। शक होने पर पुलिस ने चारों को रोककर तलाशी ली, जिसमें पांच पिट्ठू बैग से कुल 91 जिंदा कछुए बरामद किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम ओमा पत्नी महिपाल, कामिनी पत्नी दीपू (निवासी आवास विकास कॉलोनी, एटा), विष्णु पुत्र सुनील और सनी पुत्र महिपाल (निवासी जवाहरलाल नेहरू कॉलेज क्षेत्र, एटा) बताए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे कछुओं को एटा से खरीदकर रुद्रपुर में महिपाल नामक व्यक्ति को बेचते थे। कछुओं को काटकर करीब एक हजार रुपये प्रति किलो की दर से बेचने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से कछुओं की तस्करी में लिप्त थे।


शनिवार को भी वे कछुए लेकर रुद्रपुर जा रहे थे, लेकिन पैसे खत्म होने के कारण सुतईया तिराहे पर उतरकर वहीं खरीदार को बुलाया था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले में वन विभाग से भी पत्राचार किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रताप सुयाल, दीपक बिष्ट, चारु पंत, मानवेन्द्र और तारा कोरंगा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119