बदायूं में हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से छह लाख रुपए के आभूषण एवं नकदी लूटी
बदायूं (उप्र), 25 मार्च। बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी से कथित रूप से छह लाख रुपए से अधिक के आभूषण और नकदी लूट ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सहसवान थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज मोहल्ले का निवासी सर्राफा व्यवसायी चंदन माहेश्वरी विल्सनगंज बाजार में रोजाना की तरह सोमवार शाम को अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से अपने घर लौट रहा था लेकिन रास्ते में डार्लिंग रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे का भय दिखाकर एक बदमाश ने उससे स्कूटी की चाबी छीन ली। उसने बताया कि बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर उसमें रखी लगभग तीन लाख रुपए की नकदी और करीब इतने ही मूल्य के आभूषण लूट लिये।
पुलिस ने बताया कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को जान से मार देने की धमकी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी दर्ज कर ली है। व्यवसायी के दी गई जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता