भतरौंजखान में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी आर्टिका, चालक की मौके पर मौत
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना भतरौंजखान के बासोट–जिहाड़–तराड़ी मोटर मार्ग पर जिहाड़ के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक आर्टिका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमेटपानी निवासी 43 वर्षीय कुबेर सिंह जमनाल पुत्र गोपाल सिंह अपनी आर्टिका गाड़ी संख्या यूके 20 टीए 8080 से तत्वाहील होटल से सवारी लेने तराड़ी की ओर जा रहे थे। बुधवार रात लगभग 9:30 बजे जिहाड़ के पास उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोगों ने रात में ही रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया। पुलिस ने आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। गुरुवार को नागरिक चिकित्सालय रानीखेत के डॉक्टरों की टीम ने सीएचसी भिकियासैंण में ही पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया गया कि मृतक टैक्सी चालक थे और बासोट से दिल्ली तक सवारी लाने-ले जाने का कार्य करते थे। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे दिल्ली में रहते हैं। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस