हल्द्वानी तहसील परिसर में दस्तावेज लेखक की हार्ट अटैक से मौत, काम के दौरान हुआ हादसा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तहसील परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दस्तावेज लेखक की काम के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल दत्त खोलिया (58 वर्ष) निवासी सावित्री कॉलोनी, बरेली रोड, मंगल पड़ाव के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गोपाल दत्त खोलिया तहसील परिसर में अपने केबिन में बैठकर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे वहीं गिर पड़े। उनके साथ मौजूद एडवोकेट विनोद कुमार जोशी, एडवोकेट सुनील पंत तथा दस्तावेज लेखक मोहन चंद खोलिया ने तुरंत उन्हें उठाया और तहसील में कार्य से आए एक क्रेटा वाहन स्वामी की मदद से कुसुमखेड़ा स्थित साई अस्पताल ले जाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


साई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सुशील तिवारी अस्पताल रेफर करने की सलाह दी। हालांकि, साथी उन्हें नजदीकी विवेकानंद अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


एडवोकेट विनोद कुमार जोशी ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले तक सभी आपस में बातचीत कर रहे थे और किसी प्रकार की कोई परेशानी नजर नहीं आ रही थी। अचानक अटैक पड़ने से यह दुखद हादसा हो गया।
मौत की पुष्टि के बाद शव को उनके आवास ले जाया गया, जहां सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि गोपाल दत्त खोलिया के दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं, जिनमें से एक बेंगलुरु में कार्यरत है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। दूसरा बेटा अपनी दादी के पीपल पानी कार्यक्रम के चलते इन दिनों हल्द्वानी आया हुआ था। उनकी बेटी एमआईटीआई में अध्ययनरत है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


इस अचानक हुई घटना से तहसील परिसर के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और कर्मचारियों में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119