ग्रामसभा पदमपुर देवलिया के सैनिक कॉलोनी में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन-
मोटाहल्दू। मोदी सपोर्टर संघ के जिलाध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में ग्रामसभा पदमपुर देवलिया के सैनिक कॉलोनी में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पदमपुर देवलिया की टीम ने सद्भावना ग्रुप मोतीनगर की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ आयी।
मौके में सम्मानित व्यक्तियों ने टीम के कैप्टन दीपक असवाल जी व उनकी टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही इस मौके पर आनंद बल्लभ जोशी जी, प्रकाश पांडेय जी, जितेंद्र बिष्ट जी ने विजेता टीम को अगले दिन के भोजन का निमंत्रण दिया। मौके पर नंद किशोर पांडे, सचिन जोशी, कांति बल्लभ जोशी, अर्जुन बिष्ट, जमन सिंह राणा, अनिल पंडित जी, प्रकाश पांडे एवं अन्य सम्मानित लोग मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद