जगदीश हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने का दिया आश्वासन-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 3 सितंबर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी नेता जगदीश चंद्र हत्याकांड के मद्देनजर अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार ने पीड़ित परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की । तथा दोषियों को सख्त सख्त से सख्त सजा दिलवाने हेतु आश्वाशन दिया गया। साथ ही इस संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।

उन्होंने बताया कि परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान कर दी गई है तथा दो से तीन दिन में पीड़ित परिवार को मुवावजा दिला दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकरण में जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस को भी जागरूक रहने के लिए निर्देश दिए। कहा हर गरीब अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ अनुसूचित जाति आयोग उनके साथ खड़ा है जिससे अनुसूचित जाति के समाज पर उत्पीड़न से न्याय मिल सके इस उद्देश्य से आयोग बनाए गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश मैं हो रहे लगातार अनुसूचित जाति समाज के लोगो के उत्पीड़न को रोकने के लिए मा.मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजेंगे जिससे भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों पर अंकुश लगे। प्रशासन को निर्देश दिए अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामलों का तुरन्त संज्ञान लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न