अंतरजातीय विवाह करने पर दलित दूल्हे की हत्या करना समाज के लिए कलंक : प्रसाद

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी
कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा महिपाल प्रसाद ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि विगत 1 सितंबर 2022 को भिकियासैण तहसील के पनवाद्योखन ग्राम सभा के जीवन चंद्र की हत्या इसलिए की जाती है क्योंकि वह दलित समाज से था उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने सामान्य वर्ग की लड़की गीता से शादी की और जो गीता के सौतेले बाप और भाई को यह अंतरजातीय विवाह रास नहीं आया तो उन्होंने जीवन चंद्र को मौत के घाट उतार दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

यह घटना समाज ही नहीं देश के लिए भी एक कलंक है हम 21वीं सदी में जी रहे हैं हम वैज्ञानिक जीवन जी रहे हैं पर हमारी जो जाति मानसिकता है हम उससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं जो समाज के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि जीवन के हत्यारोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119