विवाह समारोह में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागा चोर-
अल्मोड़ा, 23 नवंबर 2021- अल्मोड़ा में भी चेन स्नेचर सक्रिय हो गए हैं ।अल्मोड़ा के धारानौला क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई एक महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर चोर भाग निकला। महिला के प्रतिरोध के चलते मंगलसूत्र के कुछ ही दाने चोर के हाथ लगे।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
मिली जानकारी धारानौला मुख्य बाजार में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी बीच वहां मौजूद एक युवक ने महिला के गले में अचानक झपट्टा मार मंगलसूत्र छीन लिया।लेकिन चोर के हाथ मंगलसूत्र के कुछ ही सोने के दाने हाथ लगे और वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। तब तक चोर वहां से गायब हो गया था।पीड़ित महिला ने इसकी सूचना धारानौला पुलिस को दी है।अब पुलिस द्वारा बारीकी से घटना की जांच की जा रही है। आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-दीवार के विवाद में खूनी रिश्ते! -पिता-पुत्र ने धारदार हथियार से हमला कर भांजे को उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड : पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक -अल्मोड़ा दन्या निवासी 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत