मदद के बहाने एटीएम साफ : अंतरराज्यीय ठग गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 66 एटीएम कार्ड बरामद

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रेमनगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 66 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक कार बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अब तक अलग-अलग राज्यों में 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी करना कबूल किया है।


इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि चौकी प्रभारी झाझरा अमित कुमार शर्मा सोमवार रात टीम के साथ झाझरा क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सेलाकुई की ओर से आ रही सफेद रंग की वेन्यू कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन युवकों के पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड बरामद हुए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों पर उन लोगों को निशाना बनाते थे जिन्हें एटीएम मशीन का सही उपयोग नहीं आता था। आरोपी मदद करने के बहाने उनके पास जाते, चालाकी से उनका पिन कोड देख लेते और हाथ की सफाई से उनका असली एटीएम कार्ड बदलकर उन्हें फर्जी कार्ड थमा देते थे। बाद में उसी पिन और असली कार्ड का इस्तेमाल कर खातों से पैसे निकाल लेते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने 14 जून को हरबर्टपुर में बाबूगढ़ चुंगी स्थित एटीएम से भी कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये की निकासी की थी। इस मामले में विकासनगर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब अन्य जिलों और राज्यों में भी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


गिरफ्तार आरोपी
इमरान अली (40 वर्ष), निवासी डाबर तालाब, संगम विहार, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)
नसीरुद्दीन (41 वर्ष), निवासी वेलकम जाफराबाद, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली
मोहम्मद खालिद (40 वर्ष), निवासी गिरी मार्केट, लोनी, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश).
पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के मामलों की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119