गृह क्लेश बना मौत का कारण : पत्नी से मामूली विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी -दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

खबर शेयर करें 👉

ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। बुधवार रात पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद 29 वर्षीय युवक ने घर की छत पर बने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया नंबर एक निवासी किशन विश्वास (29 वर्ष) पुत्र निर्मल विश्वास फॉल-सीलिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात किसी बात को लेकर किशन का अपनी पत्नी रीना के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद किशन गुस्से में घर की छत पर बने कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


काफी देर तक जब किशन नीचे नहीं आए तो उनकी मां उन्हें देखने के लिए छत पर गईं। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में किशन को फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


बताया जा रहा है कि मृतक किशन की शादी करीब आठ साल पहले रीना के साथ हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। किशन चार भाई-बहनों में से एक थे और परिवार की जिम्मेदारियों को निभा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119