बहन की शादी का बहाना, आठ लाख की ठगी : ग्रामीणों ने दबोचा शातिर, पुलिस के हवाले
बहन की शादी का हवाला देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक शातिर आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पर अलग-अलग लोगों से करीब आठ लाख रुपये ठगने का आरोप है।
गांव रसोईयापुर निवासी किसान सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में गांव नौगवांनाथ, खटीमा निवासी अमरजीत सिंह राणा उसके पास आया था। उसने बहन की शादी के लिए मदद मांगते हुए 2.50 लाख रुपये उधार लिए और भरोसा दिलाया कि वह कृषि कार्य या मजदूरी करके रकम लौटा देगा। इस संबंध में दोनों के बीच इकरारनामा भी तैयार किया गया था।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी न तो वापस लौटा और न ही कोई काम किया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। बाद में पता चला कि उसने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी ठगा है।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने रसोईयापुर निवासी हरजीत सिंह से दो लाख रुपये, मलपुरी निवासी जस्सा सिंह से करीब 45 हजार रुपये और खटीमा निवासी दीपक रैना से तीन लाख रुपये भी उधार लेकर वापस नहीं किए।
सोमवार रात सूचना मिली कि आरोपी अमरिया चौराहे पर किसी अन्य व्यक्ति को ठगने के इरादे से पहुंचा है। इस पर सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य पीड़ितों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी