दून एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश, ट्रैक पर रखा सात मीटर लंबा खंभा, मच गया हडक़ंप
उत्तर प्रदेश के रामपुर में दून एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा खंभा रख दिया गया। गनीमत ये रही कि लोको पायलट ने दूर से ही खंभे को देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक ली।
जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में हडक़ंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक तथा जीआरपी एसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर जायजा लिया। जिसके बाद खंभा हटाकर ट्रेन तो रवाना किया गया।
बताया जाता है कि रुद्रपुर बॉर्डर से सिटी क्षेत्र की बलवंत एनक्लेव कालोनी के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 45/10 और 11 के बीच बुधवार की रात बिजली का लोहे का भारी भरकम खंभा किसी ने ट्रैक पर रख दिया था। इसी दौरान गाड़ी संख्या 12091 काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस देहरादून से वापस काठगोदाम उसी ट्रैक से जा रही थी। ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे लाइन पर बिजली का खंभा देखा तो चौंक गए। तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। साथी रेलकर्मियों की मदद से खंभे को ट्रैक से हटाया भी गया।
पुलिस अधीक्षक विद्या किशोर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वह ऐसे शरारतीतत्वों पर नजर रखें और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। उधर सूचना पर जीआरपी पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जीआरपी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-जंगल में घास काटने गईं दो महिलाओं पर भालू का हमला -दोनों की मौत से मचा कोहराम