खटीमा में खौफ फैलाने की फिराक नाकाम, चाकू के साथ संदिग्ध युवक दबोचा

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार देर शाम बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल अपनी टीम के साथ नगर में गश्त पर थे। इसी दौरान कुनाल मार्केट के पास राइस मिल के पीछे मैदान में एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


पुलिस को देखकर युवक मैदान से रेलवे लाइन की ओर भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद मुजिब पुत्र साबिर हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 8, खटीमा बताया। बाजार चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि आरोपी युवक पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में दीपक कुमार, मोहन बोरा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119