भीमताल के हैड़िया गांव में दिनदहाड़े गुलदार का आतंक -बच्चों का स्कूल जाना बंद, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। हैड़िया गांव में गुलदार का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। दिनदहाड़े गांव की आबादी वाले इलाकों में गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गुलदार की गुर्राने की आवाजें दिनभर सुनाई दे रही हैं, जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं और महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लाने तक में असमर्थ हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध


ग्रामीणों के अनुसार गुलदार कई बार लोगों पर झपटने की कोशिश कर चुका है, जबकि रात के समय उसे ग्रामीणों के आंगन में टहलते हुए भी देखा गया है। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि गुलदार की सूचना पूर्व में लिखित रूप से वन विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन न तो गश्त शुरू हुई और न ही पिंजरा लगाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से संपर्क तक नहीं किया, जिससे विभाग की गैर-जिम्मेदार कार्यशैली उजागर होती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेश कुमार ने भी वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र गांव में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुलदार द्वारा कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी वन विभाग के अधिकारियों की होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख से भी हस्तक्षेप की मांग करते हुए वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की है। वन विभाग की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119