पुलिस लाइन में दरिंदगी: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला सिपाही निलंबित, पॉक्सो में FIR

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले सिपाही को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा ने निलम्बित कर दिया है। जानकारी हो कि कौशल्या एन्क्लेव फेस-1 रुद्रपुर निवासी महिला की पुत्री शुक्रवार (16 जनवरी 2026) को पुलिस लाइन रुद्रपुर में अपने खेल प्रैक्टिस कार्य के लिए करीब शाम 4 बजे मनोज सरकार स्टेडियम जा रही थीं जब वह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड के पास पहुँचीं तभी पुलिस के सिपाही त्रिलोचन जोशी जो कथित रूप से नशे की हालत में था, नाबालिग का हाथ पकड़कर जबरन खींचा और उस के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए जबरदस्ती छेड़छाड़ की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

इस घिनौनी हरकत से भयभीत पीड़िता किसी तरह आरोपी से अपना हाथ छुड़ाकर वहाँ से भागी और पास के स्टेडियम पहुँची जहाँ से उसने अपने साथियों व परिजन को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी सूचना मिलते ही पीड़िता के माता-पिता तत्काल पुलिस लाइन पहुँचे और वहाँ मौजूद अधिकारियों से आरोपी को बुलाने की माँग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित

हैरानी की बात यह रही कि घटना पुलिस लाइन परिसर में होने के बावजूद आरोपी को बुलाने में सिडकुल पुलिस को लगभग दो घंटे का समय लग गया पुलिस द्वारा जबरदस्त दबाब पडने के बाद मामले की एफआईआर रात 10.20 बजे धारा 75 भान्यासं व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की पडा।जैसे ही यह शर्मनाक घटना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा के संज्ञान में आई तो उन्होने आरोपी सिपाही त्रिलोचन जोशी को निलम्बित कर दिया। टिकी हेडिंग के साथ खबर

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119