देशभर में कड़ाके की सर्दी का इंतजार -इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश

खबर शेयर करें 👉


नईदिल्ली। देशभर में लोगों को कड़ाके की सर्दी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद अचानक से ठंड़ का असर तेज होगा।अभी 10-12 दिनों तक उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में इस दौरान तापमान में गिरावट की संभावना कम है।अधिकांश राज्यों में केवल सुबह-शाम के वक्त हल्की सर्दी पड़ रही है, लेकिन दिन के वक्त धूप लोगों को परेशान कर रही है।


अन्य दिनों की तरह दिल्ली में आज सुबह स्मॉग और हल्का कोहरा छाया रहा और रात के समय भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 17 डिग्री तक रहने के आसार हैं।8-12 नवंबर के बीच भी तापमान में कोई ज्यादा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है।अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतम 16-17 डिग्री के बीच रह सकता है। राजधानी में 10 से 12 नवंबर तक धुंध रह सकती है।


उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सुबह और शाम हल्की-हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। इन राज्यों में आज तापमान 31-32 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम 16-17 डिग्री तक रहने की संभावना है।दूसरी तरफ मानसून देशभर से विदा ले चुका है, लेकिन कुछ दक्षिण राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार, आज भी केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119