आवारा सांड ने एक और जान ली, सिडकुल से ड्यूटी कर वापस आ रहा गोरापड़ाव के युवक की सांड से बाइक टकराई, मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड बेलबाबा मंदिर के पास मोटर साइकिल सवार सांड से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शहर में आवारा जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह जानवर लोगों के लिए लगातार काल बन रहे हैं। सांड से टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह घर का इकलौता चिराग था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

जानकारी के अनुसार हैड़ागज्जर गोरापड़ाव निवासी कुंदन सिंह बिष्ट उर्फ कमल (31) पुत्र चंदन सिंह सिडकुल में एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार शाम वह अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही कुंदन बेलबाबा के पास पहुंचा तो एक सांड दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया। बताया जा रहा है कि बाइक और सांड की टक्कर हो गई। इससे बाइक रपट गई और कुंदन को गंभीर चोटें आ गई। उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। यहां बता दें कि सांड के हमले में शहर में पूर्व में भी कई जानें जा चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119