सरकारी आवास पर मृत मिली द्वाराहाट पॉलिटेक्निककॉलेज की प्रधानाचार्या
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रधानाचार्या रचना सिंह (59) शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मृत मिली। जानकारी के अनुसार रचना सिंह शारीरिक रूप से कमजोर व कुछ समय से बीमार चल रही थी। वहीं नवंबर माह में वह सेवानिवृत होने वाली थी। प्रतिदिन की तरह संस्थान में आने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उन्हें लेने गए। कमरे में जाने पर प्रधानाचार्य चारपाई में अचेत अवस्था में मिली। कर्मचारी ने असकी सूचना तत्काल कॉलेज प्रशासन को दी। सूचना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
कॉलेज प्रशासन ने उसके बाद पुलिस प्रशासन को फोन किया। वहीं उनकी परिजनों को भी सूचना दी गई। रचना सिंह के परिवारजन काशीपुर निवास करते हैं। उनके पति नंद लाल सरकारी विभाग से रिटायर्ड हैं, जबकि एक बेटी दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में डॉक्टर व दूसरा बेटा वर्तमान में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। मृतक की परिजन द्वाराहाट पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी धरम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है। प्रधानाचार्य की मौत से कॉलेज में गमगीन माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन व छात्र-छात्राओं ने उनकी मृत्यु पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी