उत्तराखंड : पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी पहनना होगा हेलमेट -23 नवंबर से होगी कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस ने रविवार को जनपदभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आमजन और युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हनीट्रैप और करोड़ों की वसूली के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से राहत -गिरफ्तारी पर बुधवार तक रोक

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत एवं सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में समस्त कोतवाली, थाना एवं यातायात प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को बताया कि दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : घर में अकेली 72 वर्षीय बुजुर्ग पर बदमाशों का कहर -हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा, सोना-नकदी लूटकर फरार

पुलिस ने स्पष्ट किया कि 23 नवंबर से दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के हेलमेट नहीं पहनने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कनाडा ले जाने का सपना दिखाकर जादू-टोने का बिछाया जाल -महिला से ठगे जेवरात

अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, नगरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझने और यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119