नशामुक्ति अभियान: स्कूलों में अक्टूबर से चलेगा जागरूकता कार्यक्रम
हल्द्वानी। सरकारी स्कूलों में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। शिक्षा विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मिलकर इस मुहिम को राज्यभर में लागू करेंगे। आगामी माह से “एंटी ड्रग्स चार्टर” के अंतर्गत यह अभियान संचालित होगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा।
जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए हर विद्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। नैनीताल जिले के 1300 से अधिक स्कूलों में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलेगा।
कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
अभियान के तहत स्कूलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें छात्रों को नशे के खतरे, इसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों, पहचान के लक्षणों तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, यदि किसी छात्र के नशे की लत में होने की आशंका हो, तो शिक्षकों को इसकी पहचान कैसे करनी है और क्या कार्रवाई करनी है, इस पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
रचनात्मक गतिविधियों से जागरूकता
नशे के खिलाफ संदेश फैलाने के लिए स्कूलों में नाटक, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, सेमिनार जैसे कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों को विषय के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें इस सामाजिक बुराई के खिलाफ खड़ा करना है।
पुलिस का सहयोग भी रहेगा
अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। युवाओं को नशे के जाल से बचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में यह अभियान अहम भूमिका निभाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न