दुष्कर्म और तीन लोगों से 31 लाख की ठगी करने का कथित बाबा गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एक महिला से दुष्कर्म और तीन लोगों से 31 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी कथित बाबा को पुलिस ने सोमवार शाम को रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले सपेरे का काम करता था। इसके बाद बाबा बनकर लोगों से ठगी करने लगा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

पुलिस के मुताबिक आठ जून को एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रम्पुरा निवासी राम भगत ने अपने ऊपर दिव्य शक्ति आने की बात कही थी। वह उसके घर की जमीन में धन गड़ा होने की बात कहकर 21 मार्च की शाम राम उनके घर आया। गड्ढा खोदकर मरा सांप डाल दिया। आरोप है कि यहां उसने जबरन दो बार दुष्कर्म किया। इसके अगले दिन अपने मोबाइल पर उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपये ले लिए। वहीं थाना निवासी एक महिला ने राम भगत पर आस्था के नाम पर चार लाख रुपये और एक युवक ने 22 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। एसएसपी ने बताया कि सोमवार देर शाम टीम ने आरोपी राम भगत को डिग्री कॉलेज रामपुर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119