शराब पीते बाइक सड़कों पर दौड़ा रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शराब पीते हुए बाइक को सड़कों पर दौड़ा रहे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत युवक को दबोच लिया। पुलिस ने युवक के खिलापफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए उसकी काउंसलिंग कर भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

बता दें कि बीती रात्रि सोशल मीडिया पर एक युवक बाइक चलाते हुए बियर पीते हुए जा रहा था तभी उसका वीडिया सोशल मीडिया में जारी हो गया। युवक के एक हाथ में बाइक का हैंडल और दूसरे हाथ में बीयर की बोतल थी। बाइक चलाते समय पीछे से आ रही रोशनी में वह बोतल उठा कर बार-बार यह भी चेक कर रहा है कि बोतल में कितनी बीयर बची है। यह देख बाइक सवार के पीछे चल रहे एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वीडियो वारयल होते हुए एसएसपी पीएन मीणा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

एसएसपी के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने बाइक सवार युवक को गिरफ्रतार कर लिया। युवक की पहचान नवीन सिंह भोजक निवासी कुसुमखेड़ा, बिठौरिया के रूप हुई। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कर उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119