बागेश्वर जिले में बारिश का सिलसिला जारी-छह आंतरिक मार्ग बंद-
बागेश्वर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार की देर रात दुग-नाकुरी तथा कांडा तहसील में जमकर बारिश हुई है। बारिश के चलते छह आंतिरिक और एक मुख्य सड़क बंद है। बारिश के चलते जहा यातायात प्रभावित हुआ है वही अन्य सुविधाएं बिजली, पानी, नेटवर्क आदि की समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हुई है। जिसे दुरस्त करने में संबंधित विभाग के कर्मचारी जुटे हुए है।
बता दें कि शनिवार देर शाम से जिले में एक बार फिर बारिश का मौसम बना। जो देर रात विकास खंड कपकोट एवं गरुड़ में जमकर बदल बरसे। हालाकि जिला मुख्यालय में हल्की बारिश हुई। लेकिन रविवार तड़के से ही जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में चटक धूप खिली रही। जिसके चलते पानी से भरे पहाड़िया अब दरकनी शुरू हो गई है। जिसके कारण रविवार को जिले के छह अंतरिक सड़कें रविवार सुबह तक बंद रही लेकिन देर शाम तक तीन सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत