सुबह काम पर रखा, रात में चोरी करके भागा-
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक दुकानदार को नया कर्मचारी रखना महंगा पड़ गया। उसे भरोसा कर काम पर रखा, रात को वही युवक दुकान से नगदी चोरी कर भाग गया। अब दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार जीवन सिंह भाकुनी की लालडांठ रोड में दुकान है।
आरोप है कि बीती एक जुलाई को संचित सक्सेना नामक युवक को उसने अपनी दुकान में काम पर रखा, लेकिन उसी रात युवक दुकान से नगदी चोरी कर भाग गया। मुखानी थाना प्रभारी रमेश सिंह बोरा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम