बागेश्वर पुलिस ने 24 घंटे में जानलेवा हमले का आरोपी दबोचा, हथियार बरामद
बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त धारदार हथियार (बडियाठ) भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नी नगरकोटी निवासी ग्राम थर्प ने थाना कांडा में लिखित तहरीर दी थी कि गांव के ही सागर सिंह नगरकोटी ने उनके पति गोपाल सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर थाना कांडा में एफआईआर संख्या 02/2026 धारा 109(1), 352, 351(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अजय साह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कांडा दिनेश कुमार पंत के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी के जंगलों में छिपे होने की सूचना पर ग्राम थर्प के घने जंगलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। निरंतर पीछा और तलाश के बाद रविवार देर शाम लगभग चार बजे अभियुक्त सागर सिंह नगरकोटी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (बडियाठ) भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लता खत्री, उपनिरीक्षक संजय बृजवाल, हेड कांस्टेबल मदन सिंह, कांस्टेबल देवेश पाण्डे, कांस्टेबल चन्दन सिंह, कांस्टेबल हरीश गिरी एवं कांस्टेबल कैलाश सिंह शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
उत्तराखंड…होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत –विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा