पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप -रुड़की के बिनारसी गांव में दो की हत्या, छावनी बना इलाका

खबर शेयर करें 👉

-गोली, लाठी-डंडों और आगजनी के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में: एसपी देहात


रुड़की। थाना क्षेत्र के ग्राम बिनारसी में हुए खौफनाक दोहरे हत्याकांड के बाद सोमवार को पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। गांव पूरी तरह छावनी में तब्दील नजर आया। चारों ओर भारी पुलिस बल की तैनाती रही और पूरे दिन लोग अपने घरों में दुबके रहे। हालात ऐसे रहे कि कई अभिभावकों ने डर के चलते अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा।


बताया जा रहा है कि रविवार को रविदास जयंती के अवसर पर गांव में शोभा यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव के बाद दोनों पक्षों के बीच गोली चलने और लाठी-डंडों से हमले किए गए, जिसमें आनंद और मांगेराम नामक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में हालात और बिगड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों में आगजनी कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर हालात को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पूरी रात पुलिस बल गांव में तैनात रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


सोमवार को दोनों शवों का पंचनामा भरकर कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। हालात को नियंत्रित रखने के लिए शवों का अंतिम संस्कार अलग-अलग समय पर कराया गया। पहले एक शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया, जबकि कुछ घंटे बाद दूसरे शव को पुलिस सुरक्षा में गांव पहुंचाया गया, ताकि दोबारा कोई विवाद उत्पन्न न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार


इधर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गांव के मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119