बागेश्वर पुलिस ने 19 पेटी शराब के साथ तस्कर पकड़ा
बागेश्वर पुलिस का नशे के विरुद्घ एक और कड़ा प्रहार करते हुए 19 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसओजी एवं एनटीएफ की टीम ने रविवार देर रात कपकोट के कर्मी गांव से 19 पेटी शराब दयाल सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी कर्मी द्वारा पयांतोली कर्मी से छुपाई हुई 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ थाना कपकोट में मुकदमा संख्या 07/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिक्षक ने टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रहलाद सिंह प्रभारी एसओजी, राजभानु बिष्ट, रमेश सिंह, संतोष सिंह, राजेंद्र कुमार, भुवन बोरा आदि शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
आंबेडकर जयंती पर बानूसा में गूंजा समानता का संदेश -प्रतिमा अनावरण व टीन शेड का उद्घाटन
हल्द्वानी में संदिग्ध मौत से सनसनी: बहन-जीजा के घर सोया युवक सुबह मिला मृत, मिर्गी के दौरे की आशंका
मातृशक्ति की प्रतिभा से सजा बिखौती मेला -पूनम ममगाईं को भिटौली देकर किया सम्मानित