उर्मिला सनावर पर छठा मुकदमा, महिला का आरोप—आपत्तिजनक पोस्ट के साथ मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और एक स्थानीय महिला के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चर्चित उर्मिला सनावर के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटेलनगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर के अनुसार कल्पना त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि 10 सितंबर को उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर उनकी और मुख्यमंत्री की तस्वीर साझा करते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि उनका निजी मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को दी गई अंतिम विदाई

कल्पना त्रिपाठी का आरोप है कि विरोध करने पर उर्मिला के समर्थकों ने कथित तौर पर नई आईडी बनाकर उनकी बेटी के बारे में भी आपत्तिजनक बातें लिखीं। इसके अलावा उर्मिला पर पीड़िता की एक सहेली को फोन कर महिला और उसके बच्चों को जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आज हिंदी खुश है कि हिंदी के चर्चे हैं...

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सोशल मीडिया पोस्ट, मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाने और कथित धमकी से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार उर्मिला सनावर के खिलाफ यह छठा मुकदमा बताया जा रहा है। इससे पहले देहरादून के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला तथा हरिद्वार के बहादराबाद और ज्वालापुर थानों में मानहानि, छवि धूमिल करने और ब्लैकमेलिंग समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने की बात भी सामने आई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119