बरेली एयरफोर्स में तैनात बागेश्वर के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें 👉

बरेली। त्रिशूल एयरफोर्स परिसर में सुरक्षा ड्यूटी कर रहे जवान जगदीश राम ने रविवार सुबह चार बजे आत्महत्या कर ली। उन्होंने एके-47 से अपने सीने में गोली मारी, जिसकी आवाज सुनकर अन्य जवान पहुंचे। जगदीश को तुरंत उपचार के लिए ले जाने का प्रयास’ हुआ मगर इससे पहले उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

जगदीश राम मूलरूप से बागेश्वर जिले के खकोड़ा गांव के निवासी थे। इज्जतनगर थाना पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह एयरफोर्स से सूचना आई कि पोस्ट पर तैनात जगदीश राम ने आत्महत्या कर ली है। इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वह परिसर में बने आवास में रहते थे। आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी


जवान ने आत्महत्या से पूर्व सुसाइड नोट भी लिखा था मगर अन्य पुलिस कर्मियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। स्वजन ने आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया है। तथा किसी प्रकार की आशंका से भी इन्कार किया है ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119