प्रतिष्ठित घरों के तीन युवकों ने नाबालिक किशोरी की आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट कर दिए वायरल… मचा हड़कंप, मामला पहुंचा कोतवाली… पुलिस ने की यह कार्यवाही

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोशल मी‌डिया में परिचित युवक से वीडियो कॉल में बात करना युवती को महंगा पड़ गया। मामला रामनगर का बताया जा रहा है, आरोपी व्यापारी पुत्र हैं और अच्छे घरों से ताल्लुक रखते हैं। आरोप है कि युवक ने युवती की आपत्तिजनक स्क्रीन शॉट लेकर फोटो दोस्तों को दे दी। इसके बाद युवक उक्त युवती को ब्लैकमेल करने लगे, और रिजॉर्ट में बुलाने का प्रयास करने लगे। मामले में पुलिस ने तीन व्यापारी पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू...किशनपुर सकुलिया में चोरों का आतंक -शाम ढलते ही संदिग्धों की आवाजाही से दहशत, ग्रामीणों ने पुलिस से मांगा सुरक्षा का भरोसा


जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप्प पर एक लड़की का न्यूड फ़ोटो प्रसारित करने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि लड़की का वीडियो चैट के दौरान उसके परिचित युवक ने स्क्रीनशॉट लिया फिर उसे अपने अन्य दोस्तों को भी दिखाया। युवक के दोस्तो द्वारा लड़की का न्यूड फोटो व्हाट्सएप्प पर वायरल कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बच्चे को दवा पिलाने को लेकर विवाद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या


बताया जा रहा है कि न्यूड फोटो वायरल करने वाले युवक लड़की को बार बार क्यारी के एक रिजॉर्ट में बुलाने का प्रयास भी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग है और उसने इस घटना के बारे में परिवार वालो को बताया जिसके बाद यह मामला अब थाने पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य बाजार के तीन युवकों को हिरासत में लिया है।उनसे पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119