ऋषिकुल कॉलेज के बीएएमएस छात्र ने गंगा में कूदकर दी जान -सुसाइड नोट मिलने से सनसनी, छात्रों का हंगामा

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यशपाल (23) पुत्र पुष्पेंद्र पाल निवासी साही भवन, इंद्रा नगर, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी मायापुर के रूप में हुई है। उसका शव शुक्रवार देर शाम पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ। कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने खुद को असफल बताते हुए जिंदगी से हार जाने की बात लिखी है।


पुलिस के अनुसार, यशपाल मायापुर में किराये के कमरे में रहकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। इसी बीच देर शाम पथरी पावर हाउस क्षेत्र से एक शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर साथी छात्र उसके कमरे पर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद छात्रों ने मायापुर चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


शनिवार सुबह पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर पहचान कराई, जहां साथी छात्रों ने मृतक की पहचान यशपाल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में उसने मानसिक तनाव और खुद को असफल मानते हुए आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


छात्रों ने किया हंगामा, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज के छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कॉलेज परिसर में हंगामा करते हुए परिषद निदेशक का घेराव किया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षाओं और परिणाम में लगातार हो रही देरी के कारण छात्र मानसिक तनाव झेल रहे हैं। उनका कहना था कि इसी तनाव के चलते यशपाल मानसिक रूप से टूट गया और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


प्रशासन ने समझाकर कराया शांत
हंगामे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया।


शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119