केरल के दुग्ध प्रतिनिधिमंडल का हल्द्वानी में भव्य स्वागत -सहकारिता सहयोग को मिली नई दिशा
हल्द्वानी/लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में हल्द्वानी स्थित बैंक्विट हॉल में केरल के मालावार क्षेत्र से पहुंचे 19 सदस्यीय दुग्ध संघ प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक कुमाऊनी टोपी पहनाकर तथा बाबा नीम करोली महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया, जिससे कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराज्यीय भ्रमण सहकारिता क्षेत्र में अनुभव, तकनीक और प्रबंधन की बेहतर समझ विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि इससे दुग्ध उत्पादन, विपणन और प्रबंधन से जुड़े नवाचारों का आदान-प्रदान संभव होता है, जिससे दोनों राज्यों के दुग्ध संघों को पारस्परिक लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन मार्केटिंग एवं प्रशासन मैनेजर संजय भाकुनी ने किया। इस दौरान केरल से पहुंचे प्रतिनिधियों ने कुमाऊं की संस्कृति, आतिथ्य और परंपराओं की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे यादगार अनुभव बताया।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से जनरल मैनेजर प्रेमलाल, फेडरेशन डायरेक्टर श्रीनिवासन और यूनियन डायरेक्टर पी.पी. नारायण शामिल रहे।
इस अवसर पर दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, मार्केटिंग एवं प्रशासन मैनेजर संजय भाकुनी, सुभाष बाबू (पी एंड आई), शांति कोरंगा (एफओ), हेमंत पाल, विपिन चंद्र तिवारी, पुरन मिश्रा, प्रखर शाह, विमल कुमार, कुलदीप रैकवाल, लोकेश शर्मा, सुमित तिवारी, त्रिलोक नगदली, मनोज चुनौरा, पारस कुलौरा, सुमित कुमार, सुमित पांडे, मोहन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा