खैरना-गरमपानी से तीन माह से लापता युवती का सुराग नहीं-परिजनों ने जताई धर्म परिवर्तन की आशंका
नैनीताल। खैरना-गरमपानी बाजार क्षेत्र से करीब तीन माह पूर्व लापता हुई एक युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले को लेकर चिंतित परिजन हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ खैरना पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित तहरीर देकर युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की।
परिवार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी पुत्री तीन माह पहले घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव की एक दुकान में कार्यरत दूसरे धर्म के युवक ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि शुरुआत में युवती ने घर लौटने की बात कही थी, लेकिन अब उसे वापस नहीं आने दिया जा रहा है। साथ ही फोन पर धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
परिवार ने आशंका जताई है कि युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस से कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और संबंधित युवक की गतिविधियों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में भवाली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि शनिवार को परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा