आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया की गिरफ्तारी पर रोक जारी
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आरटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया की गिरफ्तारी पर रोक व दर्ज मुकदमे को निरस्त करने के मामले पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को जारी रखते हुए सरकार से दो सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है।
मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। मामले के अनुसार चोरगलिया निवासी सुधीर जांगी व एक अन्य द्वारा पोखरिया व दो अन्य तत्कालीन ग्राम प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्हो ंने क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। याचिका में कहा गया कि यह मुकदमा झूठा है। क्षेत्र के लोग अपनी मांग को लेकर विधायक से शिकायत कहने जा रहे थे। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का समय दिया। जिसके बाद वह विधायक से मिलने जा रहे थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा