फर्जी दस्तावेजों के सहारे हरिद्वार में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार -शरण देने वाला भारतीय भी दबोचा
हरिद्वार। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से भारत में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसे शरण देने और नकली दस्तावेज बनवाने में मदद करने वाले एक भारतीय नागरिक को भी हिरासत में लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया।
पूछताछ में महिला ने पहले अपना नाम स्वीटी बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी असली पहचान बांग्लादेश के कुमीला निवासी सहेला बेगम (41) के रूप में बताई। जांच में सामने आया कि पति से अलगाव के बाद वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी श्यामदास (45) की सलाह पर वह भारत आ गई थी।
पुलिस के अनुसार 90 दिन का वीजा समाप्त होने के बाद महिला दिल्ली में श्यामदास के साथ रहने लगी और बाद में दोनों हरिद्वार आ गए। यहां श्यामदास की मदद से उसने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और विवाह प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज बनवा लिए।
पुलिस ने महिला के पास से फर्जी भारतीय दस्तावेजों के अलावा बांग्लादेश का पासपोर्ट और नागरिकता पहचान पत्र भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने सहेला बेगम के साथ-साथ श्यामदास को भी गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज