गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ -34 सिलेंडर के साथ अवैध रिफिलिंग करते दो भाई गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और ज्वलनशील पदार्थ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी की। जांच के दौरान वहां घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उनकी रिफिलिंग किए जाने का खुलासा हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस ने मौके से 34 गैस सिलेंडर, एलपीजी रिफिलिंग उपकरण, तराजू और बाट के साथ लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया। कार्रवाई के दौरान अवैध रिफिलिंग करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन उर्फ भल्ला (26) और शहजाद उर्फ शैजी (23) पुत्र रईस अहमद निवासी खताड़ी, नार्मल स्कूल के पास रामनगर के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रामनगर कोतवाली में एफआईआर संख्या 101/26 दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं गैस की अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119