बरेली रोड हाईवे में हादसों पर जताई चिंता -सांसद अजय भट्ट ने एनएचएआई को भेजा पत्र

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गोरापड़ाव, तीनपानी, हल्दुचौड़ और लालकुआं क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर तत्काल सड़क सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने की मांग की है।

सांसद अजय भट्ट ने अपने पत्र में कहा कि बरेली रोड का गोरापड़ाव से तीनपानी, हल्दुचौड़ और लालकुआं तक का इलाका बेहद व्यस्त मार्ग है, जहां हर दिन भारी वाहनों, स्कूली वाहनों और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद सड़क पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय नागरिकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। सांसद ने एनएचएआई अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल्द आवश्यक सुधार कार्य शुरू करने को कहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

पत्र में सांसद ने संकेतक बोर्ड, स्पीड कंट्रोल सिस्टम, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, हाई मास्ट लाइट, डिवाइडर, जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी बोर्ड और ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था जैसे जरूरी सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

सांसद ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े तकनीकी सुधार जल्द कराने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119