सेंट्रो कार में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब -भीमताल पुलिस ने दबोचा तस्कर

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत भीमताल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 160 टेट्रा पैक किन्नू देशी मसालेदार शराब बरामद की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सिटी नैनीताल और क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम सलड़ी-जमरानी क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने वाहन संख्या UK04L4654 सेंट्रो कार को रोककर तलाशी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

तलाशी के दौरान कार से 160 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी मुकेश चन्द्र पलड़िया पुत्र हरीश चन्द्र पलड़िया निवासी ग्राम भौंरसा पोस्ट अमृतपुर थाना भीमताल जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली भीमताल में FIR संख्या 20/26 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में SI महेंद्र राज सिंह, कांस्टेबल ललित आगरी, वीरेन्द्र गोले, प्रकाश चन्द्र और शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119