हल्द्वानी में स्कूटी चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा -3 चोरी की एक्टिवा बरामद, किशोर दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन चोरी की एक्टिवा स्कूटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। मामला तब सामने आया जब नैनीताल रोड निवासी ईला गुप्ता ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई कि 12 मई की रात पटेल चौक के पास से उनकी एक्टिवा UK04T-1655 चोरी हो गई। इसी दौरान सुभाषनगर निवासी ललित पंत और भोटिया पड़ाव निवासी सोमिल कुमार ने भी अपनी-अपनी स्कूटियां चोरी होने की तहरीर दी।

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, संदिग्धों से पूछताछ और सुरागरसी के बाद 18 मई को घास मंडी मंगल पड़ाव क्षेत्र से एक किशोर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रामलीला ग्राउंड क्षेत्र से दो अन्य चोरी की स्कूटियां भी बरामद कर ली गईं। पुलिस ने मामलों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

बरामद स्कूटियां:

  • एक्टिवा UK04T-1655
  • एक्टिवा UK04W-4330
  • एक्टिवा UK01B-7568

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, एएसआई मान सिंह कुंवर, कांस्टेबल संतोष बिष्ट और कांस्टेबल धीरज कुमार शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119