बसंत पंचमी बनी यादगार : नैनीताल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी – जंगलों को मिली राहत
नैनीताल। बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को नैनीताल की ऊंची चोटियों में जमकर बर्फबारी हुई। करीब चार माह लंबे सूखे के बाद हुई बारिश और हिमपात से काश्तकारों सहित आम जनमानस में उत्साह का माहौल देखने को मिला है। वहीं इस बारिश से सबसे अधिक राहत वन विभाग को मिली है।
शुक्रवार अपराह्न नैनीताल में मौसम ने अचानक करवट ली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया। बर्फबारी से शहर की सबसे ऊंची चोटी नयना पीक, स्नोव्यू, किलबरी, पंगोट मार्ग, टिफिन टॉप, बिड़ला, बारापत्थर और अयारपाटा क्षेत्र सफेद चादर में ढक गए। हालांकि शहर के निचले इलाकों में फिलहाल बर्फ नहीं जमी है।
करीब एक घंटे तक ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हिमपात होता रहा, लेकिन बाद में बारिश शुरू होने से निचले हिस्सों में जमी बर्फ पिघलने लगी। शाम तक बादलों की गरज और चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहा।
लंबे समय बाद हुई इस बारिश से खेती-किसानी को लाभ मिलने की उम्मीद है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर