नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर मंगोली क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बना रेस्टोरेंट सील, राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर मंगोली क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने रेस्टोरेंट को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद एसडीएम कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुनादी के बाद अवैध रेस्टोरेंट को सील कर दिया।


मंगोली क्षेत्र स्थित चशेड़ी रेस्टोरेंट के संचालन को लेकर संचालक और ग्रामीणों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दिसंबर 2025 में रेस्टोरेंट संचालक उमा देवी की तहरीर पर ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर मामले की जांच कराई गई।
तहसीलदार अक्षय भट्ट द्वारा की गई जांच में रेस्टोरेंट का निर्माण सरकारी भूमि पर पाया गया। मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन रहा, जहां से संपत्ति को सील करने के आदेश पारित किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


गुरुवार को तहसीलदार अक्षय भट्ट के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट को सील कर कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि सरकारी भूमि पर बने अवैध रेस्टोरेंट को सील कर प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत, कानूनगो एच.आर. ममगई सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119