सैन्य प्रशिक्षण के दौरान बाजपुर के जवान दीपक सिंह डोवाल का निधन -रानीबाग में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। बाजपुर क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा निवासी भारतीय सेना के जवान दीपक सिंह डोवाल का 27 मार्च को गुजरात के बडोरा में एक सैन्य प्रशिक्षण कोर्स के दौरान अचानक निधन हो गया। इस दुखद खबर के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


विगत दिवस रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और अंतिम सलामी के साथ राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच भावभीनी विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


ग्रामीणों के अनुसार दीपक सिंह डोवाल एक अनुशासित, साहसी और कर्तव्यनिष्ठ सैनिक के रूप में जाने जाते थे। वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती होने के बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं देते हुए देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के कारण वे साथियों और अधिकारियों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे।
दीपक सिंह डोवाल पूर्व सैनिक सरबजीत सिंह डोवाल के पुत्र थे, जिनसे उन्हें देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिली। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह डोवाल हैं, जबकि एक अन्य भाई भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। इस तरह उनका पूरा परिवार देश सेवा की भावना से ओतप्रोत रहा है।
दीपक के निधन की सूचना मिलते ही गांव हरिपुरा में शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी इसे पूरे गांव की अपूरणीय क्षति बताया। अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देश के प्रति समर्पण को याद किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119