नारी निकेतन में संवासिनी की आत्महत्या से हड़कंप -मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर पहुंचकर की कड़ी पूछताछ

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री Rekha Arya ने देहरादून के केदारपुर स्थित नारी निकेतन में एक संवासिनी की आत्महत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नारी निकेतन की अधीक्षिका, कर्मचारियों तथा शव बरामद करने वाली चौकीदार से अलग-अलग पूछताछ की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नारी निकेतन प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परिसर के सभी हिस्सों को सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह कवर किया जाए। साथ ही कैमरों की नियमित लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए, ताकि भविष्य में किसी भी घटना की सही जानकारी तुरंत मिल सके।


मंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यदि जांच में नारी निकेतन का कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


उन्होंने मौके से ही एसएसपी देहरादून से फोन पर बातचीत कर पुलिस जांच की प्रगति की जानकारी ली और जांच को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


इस घटना के बाद मंत्री ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभागीय सचिव और निदेशक को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी नारी निकेतनों में महिलाओं के बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए। साथ ही मानसिक रूप से अस्वस्थ संवासिनियों की देखभाल के लिए मनोचिकित्सकों की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में पेश किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119