रुद्रपुर में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश -व्यापारी को ब्लैकमेल कर लाखों की मांग, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने व्यापारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की फिरौती मांगने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़ित से वसूली गई कुछ धनराशि भी बरामद की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के आदेशों के अनुपालन में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम ने हनी ट्रैप से जुड़े गंभीर मामले में प्रभावी कार्रवाई की। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक व्यापारी ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि प्रिया नाम की एक युवती पिछले कुछ दिनों से उससे चैटिंग कर रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


पीड़ित के अनुसार 27 मार्च 2026 को युवती ने उसे मिलने के लिए फुलसुंगा श्मशान घाट के पास बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो युवती उसे अपने घर के अंदर ले गई। आरोप है कि घर में प्रवेश करते ही ऊपर के कमरे से एक अन्य युवती और चार युवक नीचे आ गए। सभी ने मिलकर व्यापारी को बंधक बना लिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट कर जबरन कपड़े उतरवाकर उसकी वीडियो बना ली।


इसके बाद आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने पीड़ित से 14 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से और 30 हजार रुपये नकद जबरन वसूल लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


बताया गया कि रात करीब दो बजे पिंकी नाम की एक महिला को वहां बुलाया गया, जिसने व्यापारी की जमानत ली और उसे अपने साथ ले गई। आरोप है कि पिंकी ने भी अगले दिन उससे 1.20 लाख रुपये देने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसकी कार में रखी सोने की चेन भी गायब हो गई।


पुलिस के अनुसार इस पूरी साजिश में प्रिया, पिंकी, उनकी एक सहेली और चार अज्ञात युवक शामिल हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में धारा 308(5), 115(2), 351(2), 352, 127(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। कार्रवाई के दौरान 30 मार्च 2026 को पुलिस ने गंगापुर इंडियन कॉलोनी के सामने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


गिरफ्तार आरोपियों में मोतीराम पुत्र चेतराम निवासी सिरसी थाना हजरतगढ़ी जनपद सम्भल, उम्र 46 वर्ष, जिसके कब्जे से 5,500 रुपये बरामद हुए, तथा पिंकी उर्फ काजल पत्नी राजेश कुमार निवासी फुलसुंगी गंगापुर रोड थाना ट्रांजिट कैम्प, उम्र 35 वर्ष, जिसके पास से 12,000 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार पिंकी पूर्व में भी इसी तरह के एक मामले में वांछित चल रही थी।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक मनोज जलाल, हेड कांस्टेबल सुभाष चन्द्र तथा महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119