बीएसएफ के जवान की संदिग्ध मौत-सड़क पर पड़ा मिला शव, सिर में चोट के निशान-
सितारगंज। अवकाश पर घर आए बीएसएफ के जवान की संदिग्ध मौत हो गयी है। बीएसएसफ जवान नरेंद्र सिंह राणा (38) पुत्र महेश राणा निवासी मलपुरा के पुत्र दिव्यांशु ने बताया कि बुधवार को उसके पिता बाइक से डोहरी के लिए निकले थे। देर सायं तक घर नहीं लौटे। उनके मोबाइल में घंटी जा रही थी, लेकिन उठ नहीं रहा था।
बुधवार की देर रात्रि परिजन नरेंद्र को खोजने निकले। रात्रि में कनपुरा के पास सड़क में बाइक दुर्घटनाग्रस्त मिली। सड़क में नरेंद्र गिरा हुआ था। नरेंद्र के सिर में चोटें थी। परिजन नरेंद्र को लेकर अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई गिरीश पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर